Advertisement

Main Ad

Adsense ke liye apply karne se pahle janlo | nahi hoga approve agar ye nahi

Google adsense approve

कई बार ब्लॉगर - यूट्यूबर कंफ्यूज रहते हैं कि उनका एडसेंस अकाउंट क्यों अप्रूव नहीं  हो रहा या उनसे क्या गलती हो रही है।  अगर आपका भी यही डाउट है तो यह लेख पूरा पढ़ें जिससे की आप अपने डाउट का निवारण ला सके और आसानी से ऐडसेंस अप्रूव करा सके। आज हम इसी के बारे में बात करेंगे कि ब्लॉगर या यूट्यूबर क्या गलती करते हैं जिससे उनका ऐडसेंस अकाउंट अप्रूव नहीं हो पाता है और आज हम इसका समाधान भी देखेंगे

आज हम निम्नलिखित तथ्य पर बात करेंगे -

  • आपकी आयु 18 वर्ष या|अधिक होनी चाहिए
  • लिमिटेड लैंग्वेज मैं  ब्लॉग लिखे 
  • अद्वितीय और  स्वयं लिखित लेख प्रकाशित करें 
  • कुछ जरूरी पेज  को  शामिल  करें 
  • गूगल ऐडसेंस प्राइवेसी पॉलिसी का पालन होना
  • 15 से ज्यादा हाई क्वालिटी कंटेंट लेख लिखें
  • आपकी साइट कम से कम एक माह पुरानी हो

1. आपकी आयु 18 वर्ष या | अधिक होनी चाहिए 

खासकर यह गलती 18 वर्ष  से छोटी आयु वाले एस्परेंस करते हैं। वह अपना नाम आयु एवं सारे डाक्यूमेंट्स अपने हिसाब से अपने बारे में ही देते हैं। पर ऐडसेंस की यह नीति है कि ऐडसेंस अकाउंट होल्डर की आयु 18 वर्ष या 18 वर्ष से अधिक होनी जरूरी है। इसका समाधान करने के  लिए आप अपने माता-पिता या बड़े भाई बहन जो 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के हैं उनका नाम और डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हो और उनका अकाउंट आप यूज कर सकते हो।

2. लिमिटेड लैंग्वेज मैं  ब्लॉग लिखे 

 यह गलती आमतौर पर नए ब्लॉगर बहुत करते हैं।  वह अपनी मातृभाषा मैं ब्लॉक लिखते हैं, जबकि उन्हें पता नहीं होता है कि इस लैंग्वेज की अनुमति ऐडसेंस अप्रूवल के लिए है या नहीं, या गूगल इसे मान्य रखता है या नहीं गूगल ऐडसेंस ने कुछ लिमिटेड भाषाओं का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है और उसीसे ही आप अपना ऐडसेंस अप्रूवल ले सकते हो। यहां अपनी भाषा को चेक करे।


3. अद्वितीय और  स्वयं लिखित लेख प्रकाशित करें 


आमतौर पर अनुभवहीन ब्लॉगर यह गलती कर बैठता है कि वह खुद से ना लिखा हुआ लेख, जो या तो कही से कॉपी किया हुआ लेख होता है, वह अपने  ब्लॉग में दर्ज कर देता है। इससे गूगल को आसानी से पता चल जाता है की यह कॉपीराइटेड कंटेंट है और इससे ब्लॉगर को ऐडसेंस अप्रूवल नहीं मिलता है। इस बात का खास ध्यान रखें की अपने लेख खुद ही लिखें और उन लेखों की सामग्री अद्वितीय और आकर्षक बनाए रखें।


4. कुछ जरूरी पेज  को  शामिल  करें 


आमतौर पर नए ब्लॉगर जिनका जल्द से जल्द आमदनी जुटाने का उद्देश्य होता है। वह यह गलती जरूर कर बैठता है की वह अपनी साइट पर कुछ जरूरी पेज को शामिल नहीं करता है। और ऐडसेंस के लिए अप्लाई कर देते हैं जबकि  गूगल की प्राइवेसी पॉलिसी में लिए  सख्त वर्णित है कि हर वेबसाइट पर प्राइवेसी पॉलिसी होना अति आवश्यक ह। इसके अलावा  About us, contact us, contact us, Desclaimer page भी जरूरी है।


5. गूगल ऐडसेंस प्राइवेसी पॉलिसी का पालन होना


 यह अति आवश्यक है कि आपकी साइट गूगल ऐडसेंस और गूगल की प्राइवेसी पॉलिसी पालन करती होनी चाहिए, क्योंकि गूगल एक इंटरनेशनल सर्च इंजन है और अगर इसमें कुछ बुरे बर्ताव वाले  लेख या वीडियो हो तो वह किसी भी व्यक्ति को ठेस पहुंचा सकता है। इसी कारण गूगल ऐडसेंस अप्रूवल देने से  पहले यह जरूर जांच ता है की आपकी साइट गूगल ऐडसेंस प्राइवेसी पॉलिसी या गूगल प्राइवेसी पॉलिसी को फॉलो करता है या नहीं।


6. 15 से ज्यादा हाई क्वालिटी कंटेंट लेख लिखें


आमतौर पर जल्दबाजी में ब्लॉगर  कुछ लेख लिखने के बाद ऐडसेंस  के लिए अप्लाई कर देते हैं। परंतु  डाटा एनालिसिस करने के बाद पता चला है कि ऐडसेंस अप्रूवल आमतौर पर कम से कम 15 या इससे ज्यादा हाई क्वालिटी कंटेंट और हर लेख का शाब्दिक  नाप तकरीबन 1000 - 1500  या इससे अधिक  होने वाली साईट को जल्दी मिल रहा है।


7. आपकी साइट कम से कम एक माह पुरानी हो


 कई जांच के बाद यह भी पता चला है की खासकर ऐडसेंस अप्रूवल उन्हीं को मिल पाता है।  जिसकी साइट एक माह पुरानी है। ध्यान देने की बात यह है कि यह हमारे द्वारा जांचा गया डाटा है, यह आवश्यक नहीं है या  यह कोई गूगल की प्राइवेसी पॉलिसी नहीं है।


Disclaimer :  यह लेख कुछ हद तक  गूगल ऐडसेंस प्राइवेसी पॉलिसी आधारित है।

Post a Comment

0 Comments