Advertisement

Main Ad

computer : kya hai | kab | kaise | kaha | konsi | full form | sab kuch

Komputer | computer kya hai, komputer | computer  system

Computer kya hai? 

आज का युग कंप्यूटर का युग है। आज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में कंप्यूटर का समावेश है। वृहत पैमाने पर गणना करने वाले इलेक्ट्रॉनिक संयंत्रों को संगणक अथवा कंप्यूटर कहते हैं, अर्थात कंप्यूटर वह युक्ति है जिसके द्वारा स्वचालित रूप से विविध प्रकार के आंकड़ों को संसाधित एवं  संचयित किया जाता है। वर्तमान स्वरूप का पहला कंप्यूटर मार्क - 1 था, जो 1937 ईस्वी में बना था।

Computer ke functions : 

कंप्यूटर के प्रमुख तकनीकी कार्य चार प्रकार के होते है - 

  1. आंकड़ों का संकलन या निवेशन 
  2. आंकड़ों का संचयन  
  3. आंकड़ों का संसाधन और श्य रेरेखांकित या यांत्रिक चेष्टाओं के रूप में हो सकते हैं।

Hardware : कंप्यूटर और उससे संलग्न सभी यंत्र और उपकरणों को हार्डवेयर कहा जाता है। इसके अंतर्गत केंद्रीय संसाधन एकक, अंतरिक्ष स्मृति, बाह्य स्मृति, निवेश एवं निर्गम एकक आदि आते हैं।

Software : कंप्यूटर के संचालन के लिए निर्मित प्रोग्रामों को सॉफ्टवेयर कहा जाता है।

Computer language : 

कंप्यूटर की भाषा को निम्न तीन वर्गों में बांटा जा सकता है - 

(1) मशीनी कूट भाषा (machine code language) :   इस भाषा में प्रत्येक आदेश के दो भाग होते हैं - आदेश कोड (operation code) तथा स्थिति कोड (location code) । इन दोनों को 0 और 1 के क्रम में समूहित कर व्यक्त किया जाता है। कंप्यूटर के आरंभिक दिनों में प्रोग्राममरो द्वारा कंप्यूटर को आदेश देने के लिए 0 तथा 1 के विभिन्न कर्मों का ही प्रयोग किया जाता था। यह भाषा समयग्राही थी। जिसके कारण असेंबली एवं उच्च स्तरीय भाषाओं का प्रयोग किया जाने लगा।

(2) असेंबली कूट भाषा (assembly code language) : इस भाषा में याद रखें जाने लायक कोड का प्रयोग किया गया, जिसे नेमोनिक कोड़ कहा गया। जैसे ADDITION के लिए ADD, SUBTRACTION के लिए SUB एवं JUMP के लिए JMP लिखा गया। परंतु इस भाषा का प्रयोग एक निश्चित संरचना वाले कंप्यूटर तक ही सीमित था। आता इन भाषाओं को निम्न स्तरीय भाषा कहा गया।

(3) उच्च स्तरीय भाषाएं (high level language) : उच्च स्तरीय भाषाओं के विकास का श्रेय IBM कंपनी को जाता है। FORTRAN नामक पहली उच्च स्तरीय भाषा का विकास इसी कंपनी के प्रयास से हुआ। इसके बाद सैकड़ों उच्च स्तरीय भाषाओं का विकास हुआ। यह भाषा मनुष्य के बोलचाल और लिखने में प्रयुक्त होने वाली भाषाओं के काफी करीब है। कुछ उच्चस्तरीय भाषाएं निम्न है -

(i) फोरट्रान (FORTRAN) : कंप्यूटर की इस भाषा का विकास IBM के सौजन्य से J.W बेकस ने 1957 ईस्वी में किया। इस भाषा का विकास गणितीय सूत्रों को आसानी से और कम समय में हल करने के लिए किया गया।

(ii) कोबोल (COBOL) : कोबोल वास्तव में कॉमन  बिजनेस ओरिएंटेड लैंग्वेज का संक्षिप्त रूप है। इस भाषा का विकास व्यवसायिक हित के लिए किया गया। इस भाषा की संक्रिया के लिए लिखे गए वाक्यों के समूह को पैराग्राफ कहते हैं। सभी पैराग्राफ मिलकर एक सेक्शन बनाते हैं और सेक्शननो से मिलकर डिवीजन बनता है।

(iii) बेसिक (BASIC) : यह अंग्रेजी के शब्दों बिगनर्स ऑल परपस सिंबॉलिक इंस्ट्रक्शन कोड का  संक्षिप्त  रूपांतर है। इस भाषा में प्रोग्राम में निहित आदेश के किसी निश्चित भाग को पादित किया जा सकता है। जबकि इससे पहले की भाषाओं में पूरे प्रोग्राम को कंप्यूटर में डालना होता था और प्रोग्राम के ठीक होने पर आगे के कार्य निष्पादित होते थे।

(iv) अल्गोल (ALGOL) : यह अंग्रेजी के एल्गोरिथमिक लैंग्वेज का संक्षिप्त रूप है। इसका निर्माण जटिल बीजगणितीय गणनाओ में प्रयोग हेतु बनाया गया था।

(v) पास्कल  (PASCAL) : यह अल्गोल का  परिवर्तित रूप है। इसमें सभी चरों को परिभाषित किया गया है। जिसके कारण यह अल्गोल एवं बेसिक से भिन्न है।

(vi) कोमाल (COMAL) : यह COMMON ALGORITHM LANGUAGE का संक्षिप्त रूप है। इस भाषा का प्रयोग माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए किया जाता है।

(vii) लोगो (LOGO) : इस भाषा का प्रयोग छोटी उम्र के बच्चों को ग्राफिक रेखाकृतियों की शिक्षा देने के लिए किया जाता है।

(viii) प्रोलोग (PROLOG) : यह अंग्रेजी शब्द प्रोग्रामिंग इन लॉजिक का संक्षिप्त रूप है। इस भाषा का विकास 1973 ईस्वी में फ्रांस में किया गया था। इसका विकास कृत्रिम बुद्धि के कार्यों के लिए किया गया है, जो तार्किक प्रोग्रामिंग में सक्षम हैं।

(ix) फोर्थ (FORTH) : इस भाषा का आविष्कार चार्ल्स मुरे ने किया था। इसका उपयोग कंप्यूटर के सभी प्रकार के कार्यों में होता है। इन सभी उच्च स्तरीय भाषाओं में एक समानता है कि लगभग सभी अंग्रेजी वर्णो (A, B, C, D.. आदि) एवं इंडो अरेबियन अंको (0,1,2,3,4.. आदि) का प्रयोग किया जाता है।

Note : PILOT, C, C++, LISP, UNIX, एवं SNOBOL कुछ  अन्य उच्च स्तरीय भाषा है।

कम्प्यूटर के विभिन्न भाग  |Parts of computer 
 
सी पी यु (CPU) : यह सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट का संक्षिप्त रूप है। इसे कंप्यूटर का मस्तिष्क कहा जाता है।

रैम (RAM) : यह रेंडम एक्सेस मेमोरी का संक्षिप्त रूप है। सामान्य भाषा में इसे कंप्यूटर की याददाश्त कहा जाता है। रैम की गणना मेगाबाइट्स (इकाई) में होती है।

रोम (ROM) : यह रीड ओनली मेमोरी का संक्षिप्त रूप है। यह हार्डवेयर का वह भाग है जिसमें सभी सूचनाएं स्थाई रूप से इकट्ठा रहती है और जो कंप्यूटर को प्रोग्राम संचालित करने का निर्देश देता है।

मदरबोर्ड (Mother board) : यह सर्किट बोर्ड होता है। जिसमें कंप्यूटर के प्रत्येक प्लग लगाए जाते हैं। सीपीयू राम आदि यूनिटें मदरबोर्ड में ही संयोजित रहती है।

हार्ड डिस्क (Hard disk) : इसमें कंप्यूटर के लिए प्रोग्राम को स्टोर करने के लिए का कार्य किया जाता है।

फ्लॉपी डिस्क ड्राइव (Flopy disk drive) : यह सूचनाओं को सुरक्षित करने या सूचनाओं का एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में आदान-प्रदान करने  मैं प्रयुक्त होता है।

सीडी रोम (CD ROM) :सीडी रोम यानी कंपैक्ट डिस्क छोटे से आकार में होते हुए भी बहुत बड़ी मात्रा में आंकड़ों एवं चित्रों को ध्वनियों के साथ संग्रहित करने में सक्षम होता है।

कीबोर्ड (Key board) : कंप्यूटर की लेखन प्रणाली के लिए उपयोग में लाया जाने वाला उपकरण कीबोर्ड कहलाता है। सामान्यतः 101 कीबोर्ड को अच्छा माना जाता है।

माउस (mouse) : इसकी सहायता से स्क्रीन पर कंप्यूटर के विभिन्न प्रोग्रामों को ऐसे के माध्यम से संचालित किया जाता है। 

मॉनिटर (monitor) : इस पर कंप्यूटर में निहित जानकारियों को देखा जा सकता है। अच्छे रंगीन मॉनिटर में 256 अंक आते हैं। मॉनिटर में डॉट बीज का उपयोग होता है। डॉटपीक और जितने कम नंबर होते हैं, स्क्रीन पर उभरने वाली छवि उतनी ही साफ और गहराई के लिए होती है।

साउंड कार्ड (sound card) : यह जरूरी बातें और जानकारियों को सुनने के साथ-साथ मल्टीमीडिया के बढ़ते प्रयोग के लिए आवश्यक है।

प्रिंटर (printer) :  इसकी मदद से कंप्यूटर पर अंकित आंकड़ों को कागज पर मुद्रित किया जाता है। डॉट मैट्रिक्स, इंकजेट, बबल जेट और लेजर जेट प्रमुख प्रिंटर हैं।

कंप्यूटर वायरस (computer virus) : कंप्यूटर वायरस एक प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक कोड है, जिसका उपयोग कंप्यूटर में समाहित सूचनाओं को समाप्त करने के लिए किया जाता है। इसे कंप्यूटर प्रोग्राम में, किसी टेलीफोन लाइन से दुर्घटनावश प्रेषित किया जा सकता है। इस कोड से गलत सूचनाएं मिल सकती है, एकत्रित जानकारी नष्ट हो सकती है तथा यदि कोई कंप्यूटर किसी नेटवर्क से जुड़ा है तो इलेक्ट्रॉनिक रूप से जुड़े होने के कारण यह वायरस संपूर्ण नेटवर्क को प्रभावित कर सकता है। फ्लोपियों के आदान-प्रदान से भी वायरस फैलने का डर रहता है। यह महीनों सालों तक बिना पहचाने गए ही कंप्यूटर में पड़े रह सकते हैं और उसे क्षति पहुंचा सकते हैं।
इसकी रोकथाम के लिए इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा व्यवस्था विकसित की गई है। कुछ  मुख्य कंप्यूटर वायरस है - माइकेलोएंजलो, डार्क एवेंजर, किलो, फिलिप, सी ब्रेन, ब्लडी, चेंज मूंगू एवं देसी।

Computer facts 

》चार्ल्स बब्बेज को कंप्यूटर का पिता महा कहा जाता है वॉन
》 न्यूमैन का कंप्यूटर के विकास में सर्वाधिक योगदान है
》आधुनिक कंप्यूटर की खोज सर्वप्रथम 1946 ईस्वी में हुई 》कंप्यूटर के क्षेत्र में महान क्रांति 1960 ईस्वी में आए विश्व में 》सर्वाधिक कंप्यूटरों वाला देश संयुक्त राज्य अमेरिका है उसके तत्पश्चात क्रमशः जापान, जर्मनी, ब्रिटेन एवं फ्रांस का स्थान आता है। भारत का इस सूची में 19वां स्थान है 
》कंप्यूटर साक्षरता का अर्थ है कंप्यूटर क्या कर सकता है और क्या नहीं इस बात की जानकारी होना
》2 दिसंबर कंप्यूटर साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है 》भारत में कई नई कंप्यूटर नीति की घोषणा 1984 नवंबर में की गई थी।
》 भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर सिद्धार्थ है इसका निर्माण इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने किया था।
》भारत में प्रथम कंप्यूटर 16 अगस्त 1986 को बेंगलुरु में  प्रधान डाकघर में लगाया था। 
》भारत का प्रथम कंप्यूटरीकृत डाकघर नई दिल्ली मे है।
》भारत का प्रथम प्रदूषण रहित कंप्यूटरीकृत पेट्रोल पंप मुंबई में है।
》निजी क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित होने वाला भारत का प्रथम कंप्यूटर विश्वविद्यालय राजीव गांधी कंप्यूटर विश्वविद्यालय है।
》भारत में प्रथम कंप्यूटर आरक्षण पद्धति नई दिल्ली में लागू की गई थी। 
》भारत की सिलिकॉन घाटी बेंगलुरु में स्थित है।
》भारतीय जनता पार्टी भारत की पहली ऐसी पार्टी है जिसने इंटरनेट पर अपना वेबसाइट बनवाया 
》कंप्यूटर तीन प्रकार के होते हैं डिजिटल, एनालॉग, हाइब्रिड 
》जो गणितीय गणना करता है, डिजिटल कंप्यूटर कहलाता है। 
》इंटीग्रेटेड सर्किट चिप का विकास J.S किल्बी ने किया।
》चुंबकीय डिस्क पर आयरन ऑक्साइड की परत होती है। 
》टीम बर्नर्स WWW (world wide web) के आविष्कारक  तथा प्रवर्तक हैं।
》असेंबरलर, असेंबली भाषा को यंत्र भाषा में परिवर्तित करता है। 
》एक कंप्यूटर की स्मृति सामान्य तौर से किलोबाइट अथवा मेगाबाइट के रूप में व्यक्त की जाती है। एक बाइट 8 द्विआधारी अंको का बना होता है।
》'अनुपम' भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र द्वारा विकसित सुपर कंप्यूटर है। 
》T-3A विश्व का सबसे तेज कंप्यूटर है। 
》कंप्यूटर डाटा की सबसे छोटी इकाई बीट है। 'बायनरी इकाई' के आरंभिक एवं अंतिम अक्षरों से बने संक्षिप्त शब्द 0 से 1 को बीट कहा जाता है।
》चह कंप्यूटर जो आंकलन के सिद्धांत के अनुसार कार्य करता है, एनालॉग कंप्यूटर कहलाता है। 
》एनालॉग एवं डिजिटल के संयुक्त स्वरूप को हाइब्रिड कंप्यूटर कहते हैं। 
》सामान्य कंप्यूटर की अपेक्षा 10 गुना तेज कार्य करने वाले बड़े कंप्यूटर को सुपर कंप्यूटर कहलाते हैं। 
》एक सुपर कंप्यूटर में करीब 40000 माइक्रो कंप्यूटर जितनी परिकलन क्षमता होती है। इसकी गति को मेघा फ्लॉप में मापा जाता है। 
》विश्व का प्रथम सुपर कंप्यूटर के K.K1S था, जो 1979 में बनकर तैयार हुआ था। इसे अमेरिका के क्रय रिसर्च कंपनी ने बनवाया था। 
》32 कंप्यूटरों के बराबर कार्य कर सकने वाला डीप ब्लू कंप्यूटर एक सेकंड में शतरंज की 20 करोड़ चाल को सोच  सकता है। इसी सुपर कंप्यूटर में विश्व चैंपियन गैरी को पराजित किया था। 
》विश्व के प्रथम इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर का नाम एकनिय है। 
》विश्व का सबसे बड़ा कंप्यूटर नेटवर्क का नाम इंटरनेट है। याहू गूगल एवं MSN इंटरनेट सर्च इंजन है। 
》इंटरनेट पर उपलब्ध होने वाले प्रथम भारतीय समाचार पत्र द हिंदू है। 
》इंटरनेट पर उपलब्ध होने वाली प्रथम भारतीय पत्रिका इंडिया टुडे है।
》USENET तमाम विश्वविद्यालयों को एक साथ जोड़ने की प्रणाली है।
》इंटरनेट सूचना की खोज करने में आज सबसे ज्यादा मदद करता है।
》आर्क का विकास मैकगिल यूनिवर्सिटी ने की।
》जब किसी नेटवर्क का इंटरनेट धारक अन्य नेटवर्क के साथ जुड़ता है, तो उसे गेटवे कहते हैं।
》मॉडेम कंप्यूटरों को आपस में जोड़ने का उपकरण है, जो टेलीफोन लाइन पर काम करता है।
》पास या दूर के किसी संगणक को अपने संगणक से सूचना भेजना अपलोड कहलाता है।
》कंप्यूटर की 5 generation विकसित की गई है।
》आधुनिक कंप्यूटर में प्रय: सेमीकंडक्टर मेमोरी (स्मरण शक्ति) का कार्य करती है।
》कंप्यूटर बोर्ड में कुल 8 संयोजक होते हैं।
》1किलोबाइट (kb) 1024 वाइट के तुल्य होते है।
》1मेगाबाइट (mb) 1024 kb बराबर होता है।
》1 गीगाबाइट  (gb) 1024 mb के बराबर होता है।
》सूचना के आगमन एवं कार्यक्रम की खोज करने के लिए SNOBOL विशिष्ट भाषा का प्रयोग होता है।
》नेशनल कंप्यूटर पर सर्वप्रथम पुस्तक डेट नेल्सन ने  लिखा था।
》कंप्यूटर पर लिखी पुस्तक सॉन्ग ऑफ न्यू मशीन को पुलित्जर पुरस्कार दिया गया।
》कंप्यूटर की प्रथम पत्रिका कंप्यूटर एंड ऑटोमेशन है। प्रथम घरेलू कंप्यूटर कमोडोर BIC 20 है। 
》वैज्ञानिकों के अनुसार भारतीय भाषा संस्कृत कंप्यूटरीकृत करने के लिए सबसे आसान है।
》डाटा प्रोसेसिंग का अर्थ है - वाणिज्यिक उपयोग के लिए जानकारी तैयार करना।
》डिजिटल कंप्यूटर की कार्य पद्धति गणना और सिद्धांत पर आधारित है। 
》विश्व का प्रथम डिजिटल कंप्यूटर यूनीवैक था।
》फोरट्रान प्रोग्राममन हेतु विकसित की गई सर्वप्रथम भाषा है। 》हिंदी कमांड स्वीकार करने वाला कंप्यूटर भाषा प्रदेश है। 
》कोबोल उच्च स्तरीय भाषा (HLL) अंग्रेजी भाषा के समान है।
》अनुवाद प्रोग्राम जो उच्च स्तरीय भाषा का निम्न स्तरीय भाषा में अनुवाद करता है, कंपाइलर कहा जाता है।
》माइक्रो प्रोसेसर चतुर्थ पीढ़ी का कंप्यूटर है। 
》प्रोलॉग (PROLOG) पंचम पीढ़ी के कंप्यूटर की भाषा है। 》इंटीग्रेटेड सर्किट चिप का विकास JS किल्बी ने किया।
》इंटीग्रेटेड सर्किट चिप सिलिकॉन की परत होती है।
》कंप्यूटर  अशुद्धि को बग कहा जाता है।
》पुणे के सी-डैक (C-DAC) के वैज्ञानिक ने 28 मार्च 1998 को प्रति सेकंड एक  खरब गणना करने की क्षमता से युक्त कंप्यूटर परम-10,000 का निर्माण किया। इसके विकास का मुख्य श्रेय सी-डैक के कार्यकारी निर्देशक डॉ विजय पी भास्कर को जाता है।
》भारत में सर्वप्रथम नेशनल एयरोनॉटिक्स लैबोरेट्रीज बंगलुरु मे फ्लोसावर नामक सुपर कंप्यूटर विकसित करने में सफलता पाई थी।
》कंप्यूटर पर परमाणु परीक्षणों को सबक्रिटिकल परीक्षण कहा जाता है।
》किसी कंप्यूटर या उसके हार्ड डिस्क या किसी चलते हुए कार्यक्रम प्रोग्राम का अचानक खराब हो जाना या समाप्त हो जाना क्रश कहलाता है।

कंप्यूटर से संबंधित शब्द संक्षेप | Computer related words full form

ALU : arithmetic logic unit 

ALGOL : algorithmic language

ASCIL : American standard code for
information interchange 

BASIC : beginner's all purpose symbolic instructions 

BCD : binary coded decimal code 

CPU : central processing unit 

CAD : computer aided design 

C-DOT : centre for development of telematics 

CLASS : computer literacy and studies in school 

COMAL : common algorithmic language 

DOS : disk operating system 

DTS : desk top system 

ENIAC : electronic numerical integrator and computer

FAX : far away xerox 

FLOPS : floating operations per second
 
HLL : high level language 

HTML : hyper text markup language 

ISH : information super highway 

LAN : local display network 

LDU : liquid display unit 

LISP : list processing 

LLL : low level language 

MICR : magnetic ink character reader 

Post a Comment

0 Comments